{"_id":"683769095aebb7a1760716c6","slug":"today-women-will-lead-the-protest-against-the-hotel-operator-on-narwana-road-jind-news-c-199-1-sroh1009-135432-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज नरवाना रोड पर होटल संचालक के खिलाफ धरने का महिलाएं संभालेंगी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज नरवाना रोड पर होटल संचालक के खिलाफ धरने का महिलाएं संभालेंगी मोर्चा
Thu, 29 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 29 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी15: होटल के निकट धरना देते हुए कालोनीवासी। कालोनीवासी
जींद। नरवाना रोड स्थित निजी होटल में चल रहे अनैतिक कार्यों को रुकवाने के लिए कॉलोनीवासियों ने आंदोलन को तेज कर दिया है। होटल में इन कार्यों को रुकवाने के लिए लगातार कॉलोनीवासी धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में पिछले छह महीने से होटल के सामने ही नरवाना रोड पर नगरवासियों का धरना भी चल रहा है। आज धरने का महिलाएं मोर्चा संभालेंगी।
इस मामले को लेकर जिला परिवेदना समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सख्त कार्रवाई की बात कही। इसके बावजूद भी कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने धरने की कमान संभालने का निर्णय लिया है।
नरवाना रोड स्थित सुंदर नगर के लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की गई है लेकिन यहां अनैतिक गतिविधियों पर रोक नहीं लग पा रही। होटल संचालक पर कॉलोनीवासियों को धमकाने के भी आरोप लगे हैं।