फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   today, run on road, safety, jind News

सड़क सुरक्षा के लिए आज दौड़ेगा जींद

Tue, 10 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Tue, 10 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया जाएगा। मैराथन मंगलवार सुबह नौ बजे अर्जुन स्टेडियम से शुरू होगी। कार्यक्रम का समापन पुलिस लाइन में होगा।
विज्ञापन

डीसी विनय सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर डीआरडीए हॉल में आयोजित सेमिनार में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी होने हजारों जानों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सोमवार से 13 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी विनय सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवर लोडिंग वाहनों, सीट बेल्ट नहीं लगाकर वाहन चलाने वालों, नशे में वाहन चलाने वालों, बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों तथा गलत जगह पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed