फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today is the last day to update information on vacant seats under RTE

Jind News: आरटीई के तहत खाली सीटों की जानकारी अपडेट करने का अंतिम दिन आज

Mon, 26 May 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to update information on vacant seats under RTE
जींद। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी देने के लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल संचालकों को अब 26 मई तक का समय दिया है। ऐसे में स्कूल संचालकों के पास पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के लिए केवल एक दिन ही बचा है। पहले स्कूल संचालकों को पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने का समय 23 जून तक का दिया गया है।
विज्ञापन

जो स्कूल 26 मई तक पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीट नहीं दर्शाएंगे, उनका एमआईएस पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि यह निजी स्कूल संचालकों के लिए आखिरी मौका है, उसके बाद उन्हें दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीट दर्शाई अनिवार्य है। जींद ब्लॉक में लगभग 20 स्कूल ऐसे थे, जिन्होंने एमआईएस पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं की। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के दाखिले केवल नर्सरी, केजी और प्रथम कक्षा में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीई के तहत निजी स्कूल संचालकों को पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी 26 मई तक अपलोड करनी होगी। इसके लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। ऐसे में जो स्कूल जानकारी दिए बिना रह गए हैं, उन्हें चाहिए वह निर्धारित समय में खाली सीटों की जानकारी अपडेट करें। पहले स्कूलों को 23 मई तक पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी अपडेट करनी थी।
-राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed