फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today is the last day to apply for admission in ITI

Jind News: आईटीआई में दाखिले को लेकर आवेदन का अंतिम दिन आज

Thu, 19 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for admission in ITI
19जेएनडी06-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रो
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख शुक्रवार को है। अभी तक हुए आवेदनों में जींद की कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई प्रदेश में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी दाखिले के लिए 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार इलेक्ट्रीशियन ट्रेड छात्रों की पहली पसंद बनी हुई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे नंबर पर कंप्यूटर ऑपरेटर (कोपा) और फिर वायरमैन ट्रेड में विद्यार्थी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। प्रदेश में इलेक्ट्रिशयन ट्रेड में 30693, कोपा में 16919 और वायरमैन ट्रेड में 8452 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। 34935 लडक़े और 6721 लड़कियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए आवेदन करते समय आठवीं, दसवीं या इससे अधिक योग्यता का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा डोमिसाइल, रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित अन्य दस्तावेज जरूरी हैं। जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। इनमें नौ राजकीय आईटीआई में 2928 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं।
बॉक्स
आवेदनों में जींद आईटीआई प्रदेश में चौथे स्थान पर
पहले स्थान पर हिसार की राजकीय आईटीआई है, जिसमें 5174, उसके बाद यमुनानगर की राजकीय आईटीआई 4954 आवेदनों के साथ दूसरे नंबर पर, कैथल की राजकीय आईटीआई 4774 आवेदन के साथ तीसरे नंबर पर और जींद की राजकीय आईटीआई 4607 आवेदनों के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं अंबाला की राजकीय आईटीआई 4301 आवेदनों के साथ पांचवें नंबर पर है।
अतिरिक्त वेटेज के चलते भी ले रहे छात्र दाखिला
इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए छात्र इसलिए भी आवेदन कर रहे हैं कि अग्निवीर योजना में जहां आईटीआई पास युवाओं को पांच नंबर की अतिरिक्त वेटेज दी जा रही है। इसके अलावा सेना, रेलवे में समय-समय पर भर्तियां निकाली जाती हैं, जिनमें आईटीआई कोर्स को तवज्जो दी जाती है।


वर्जन
आईटीआई में दाखिले को लेकर छह जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 जून है। आगामी शेड्यूल को लेकर अभी कोई पत्र नहीं मिला है। अगर शेड्यूल में कोई बदलाव होगा तो विद्यार्थियों को अवगत करा दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया को लेकर चार हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। विद्यार्थी आवेदन करते हुए छात्र पूरी सतर्कता बरतें ताकि बाद में कोई परेशानी नहीं हो।
--नरेश कुमार, प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed