{"_id":"6898e7f74ecce16f97099884","slug":"today-cmo-will-investigate-the-matter-of-returning-the-pregnant-woman-from-the-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-139146-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रसूता को अस्पताल से लाैटाने की सीएमओ आज करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रसूता को अस्पताल से लाैटाने की सीएमओ आज करेंगी जांच
Mon, 11 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल प्रसव पीड़ा के चलते आई महिला को वापस भेजने के मामले में आज सीएमओ जांच करेंगी। हालांकि इससे पहले भी सिविल सर्जन ने अपने स्तर पर गायनी वार्ड के चिकित्सकों से पूछताछ की है। इसमें सामने आया था कि दिन में महिला को जांच करके भेजा गया था लेकिन रात को डिलीवरी हुई।
महिला का पक्ष जानने के बाद सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसमें किस स्तर पर गलती हुई है। इसकी जांच सोमवार को करवाई जाएगी। अस्पताल की इस कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में महिलाओं की अनेदखी और रेफर के मामले सामने आना सामान्य बात है। रात को डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को बिना किसी ज्यादा परेशानी के पीजीआई रेफर करने पर अस्पताल सुर्खियों में आया था। अब प्रसव पीड़ा होने पर राज कॉलोनी से आई महिला को अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट का हवाला देकर 22 अगस्त को डिलीवरी होने की बात कही।
विज्ञापन
जब महिला ऑटो में बैठकर दर्द से कहराते हुए वापस घर जाने लगी तो महिला ने ऑटो में ही बच्चे का जन्म दिया था। हालांकि बच्चा और महिला दोनों स्वस्थ हैं।