फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today, 538 students will take the Buniyad Level-3 examination.

Jind News: आज 538 विद्यार्थी देंगे बुनियाद लेवल-3 परीक्षा

Fri, 17 Apr 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Today, 538 students will take the Buniyad Level-3 examination.
16जेएनडी13: रणधीर सिंह लोहान
जींद। हरियाणा सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग की योजना मिशन बुनियाद के तहत लेवल-3 की परीक्षा 17 अप्रैल को होगी। परीक्षा में जिले के विभिन्न खंडों से चयनित 538 मेधावी विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा महिला महाविद्यालय में होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद विभाग एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को मिशन बुनियाद योजना के दूरगामी लाभों से परिचित कराना है। साथ ही, विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और प्रशिक्षण के स्वरूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार, मिशन बुनियाद का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। लेवल-3 में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं के दौरान विशेष कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से इन विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, स्टेशनरी, वर्दी और परिवहन भत्ता उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा, डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के लिए टैबलेट की सुविधा भी दी जाती है। 30 जनवरी को आयोजित लेवल-1 की परीक्षा में जिले के 1279 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसके बाद 25 फरवरी को घोषित लेवल-2 के परिणामों में जिले का प्रदर्शन शानदार रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed