फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To take admission in UG course, students of second and third year will now be able to deposit fees till August 31

यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अब 31 अगस्त तक जमा करा सकेंगे फीस

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
To take admission in UG course, students of second and third year will now be able to deposit fees till August 31
जींद। यूजी कोर्स में द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से बड़ी राहत मिली है। अब विद्यार्थी 31 अगस्त तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकेंगे। इससे पहले इसके लिए 17 अगस्त अंतिम तिथि थी। एसएफआई की जिला कमेटी ने बुधवार को द्वितीय व तृतीय वर्ष की दाखिला फीस भरने की अंतिम तिथि को बढ़वाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष मधु की अध्यक्षता में सीटीएम को उच्चतर शिक्षा मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष मधु ने बताया कि यूजी कोर्स में द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दाखिला फीस भरने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक थी, लेकिन फीस भरने का पोर्टल 17 अगस्त से दो दिन पहले ही तकनीकी कारणों से बंद हो गया। इसके बाद 400 से ज्यादा विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा नहीं करा पाए। इस समस्या को लेकर विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन से भी मिले, जहां से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। विद्यार्थियों ने बुधवार को दाखिला फीस जमा कराने के लिए तारीख नहीं बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन कर सीटीएम को इस मामले की जानकारी दी और पोर्टल को चलवाने की मांग की। इसके लगभग एक घंटे बाद ही उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से विद्यार्थियों के लिए राहत भरा पत्र जारी किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अब 31 अगस्त तक का समय फीस जमा करवाने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
यूजी कोर्स के द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए जो विद्यार्थी 17 अगस्त तक फीस जमा नहीं करा पाए थे। अब वे 31 अगस्त तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। जिसके तहत फीस जमा कराने का पोर्टल खोला गया है।-पुष्पलता, प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed