जींद। छोटूराम किसान कॉलेज की 50 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को लोकरंग धारा ट्रस्ट एवं एनएसएस के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में रक्तदान के लिए छात्राओं में उत्साह देखा गया। 51 छात्राओं ने रक्तदान किया।
शिविर में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान के द्वारा न केवल आप लोग दूसरों की मदद करते हैं बल्कि अपने शरीर में होने वाली बीमारियों से भी रक्षा होती है। सीआरएसयू के डीन डॉ. आनंद मलिक ने कहा कि रक्तदान को महादान भी कहा गया है क्योंकि कोई भी व्यक्ति पैसे दान कर सकता है लेकिन रक्तदान करने के लिए बड़े हौसले की जरूरत है। रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. मंजू रेढू, रेडक्रॉस सचिव राजकपूर सूरा और डॉ. शशि शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ रहने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. राजीव सिंधु, विनोद गिल, संजय खर्ब, संदीप बूरा, दलबीर लाठर ने रक्तदान किया। शिवनीत रेढू, डॉ. संदीप बुरा, डॉ. सत कुमार, डॉ. अजमेर सिंह, प्रो जोगिंदर मलिक, प्रो. अजमेर गोयत, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. सत्येंद्र कुंडू भी मौजूद रहे।