फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To avoid heart disease, it is important to stay away from stress: Dr. Sushil

हृदय की बीमारी से बचने के लिए तनाव से दूर रहना जरूरी : डॉ. सुशील

Tue, 01 Oct 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 01 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
To avoid heart disease, it is important to stay away from stress: Dr. Sushil
30जेएनडी24-नागरिक अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक। संवाद
उचाना। विश्व हृदय दिवस पर सोमवार को नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने शिरकत।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि दिल की बीमारी से बचना है तो हमें हार्ट अटैक के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बाहर का खाना जैसे फास्ट फूड, जंक फूड, शराब का सेवन, अतिरिक्त वसा वाला भोजन, शारीरिक गतिविधियों में भाग न लेना, जरूरत से ज्यादा तनाव पालना आदि से दूर रहना होगा। जब हृदय ठीक से पंप नहीं कर पाता है तो हमें हृदय की बीमारी घेरने का खतरा बन जाता है। कोरोनरी धमनियों में ब्लॉकेज बन जाता है। इसकी वजह से रक्त को ऑक्सीजन का प्रवाह होना कम हो जाता है। मनुष्य को हार्ट अटैक आ जाता है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के लक्षण हर शरीर में अलग-अलग तरीके के होते हैं। कुछ लोगों के सीने में धीमा दर्द उठता है, जबकि कुछ लोगों को एकदम से तीव्र दर्द होता है। हार्ट अटैक आने से पहले चेतावनी के तौर पर सीने में हल्का दर्द होता है या सीने में दबाव महसूस होता है। यदि हमें दिल की बीमारी से बचना है तो इस बात की जरूरत है कि हम उसकी आवाज सुने। दिल को दुरुस्त रखने के लिए तनाव दूर भगाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है। इस दौरान डॉ. राजेश मितल, डॉ. आरती, राज सिह, सुनीता भी मौजूद रहीं।

30जेएनडी24-नागरिक अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक। संवाद

30जेएनडी24-नागरिक अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed