{"_id":"5de15e118ebc3e54d031ff0f","slug":"time-beaten-with-ax-in-neck-due-to-drinking-alcohol-death-jind-news-rtk529982935","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीते समय हुए झगड़े में गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया वार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीते समय हुए झगड़े में गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया वार, मौत
विज्ञापन
गांव शामलो कलां और रामकली के बीच खेतों में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। युवक की हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लिया तथा उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
गतौली चौकी प्रभारी कुलबीर ने बताया कि शामलो कलां निवासी 26 वर्षीय मनीष व रामकली निवासी अमित दोनों दोस्त थे। वीरवार की रात दोनों रामकली व शामलो कलां के बीच एक खेत में बने कोठे पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनोें के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की वह झगड़े में तब्दील हो गई। इस बीच पास में पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर अमित ने मनीष की गर्दन पर दे मारी और वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना अमित के भाई पवन को मिल गई तो वह मौके पर पहुंचा और परिजनों की मदद से मनीष को जुलाना स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उपचार के दौरान ही वीरवार को मनीष की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस हिसार पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मनीष के भाई पवन की शिकायत पर अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्यारोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शामलो कलां गांव निवासी मनीष व रामकली गांव निवासी अमित खेतों में शराब पी रहे थे। दोनों का झगड़ा हो गया। इस झगड़े में अमित ने मनीष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी मनीष की गर्दन में जा लगी। मनीष को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई पवन की शिकायत पर अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुलबीर, गतौली चौकी प्रभारी।