{"_id":"662419c91919221f760dc734","slug":"till-now-only-22-percent-wheat-has-been-lifted-from-the-markets-jind-news-c-199-1-sroh1009-115993-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंडियों से अभी तक 22 प्रतिशत गेहूं का ही हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंडियों से अभी तक 22 प्रतिशत गेहूं का ही हुआ उठान
Sun, 21 Apr 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तीन दिन से बढ़ रही है। इसके चलते अब तक 3518700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही तीन दिन से उठान कार्य में भी तेजी आई है, मगर उस गति से नहीं जितनी होनी चाहिए थी। यही कारण है कि अभी तक 761340 क्विंटल यानी 22 प्रतिशत का ही उठान हो पाया है। अभी भी 2757360 क्विंटल का उठान बाकी है।
गेहूं उठान को लेकर दो-तीन दिन पहले ज्यादा किल्लत थी। इसके चलते उठान की 10 दस से 12 प्रतिशत तक ही थी, लेकिन अब वह बढ़कर 22 प्रतिशत तक पहुंची है। उठान कम होने का एक कारण खरीद एजेंसियों के नमी मानक यंत्र भी रहा था। आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के नमी मानक यंत्र का परिणाम अलग-अलग आ रहा था। इसके कारण खरीद एजेंसियों का मानक यंत्र आढ़तियों के मानक यंत्र से दो प्रतिशत तक अधिक नमी बता रहा था। इसमें नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उठान पर प्रभाव पड़ रहा था। इस विवाद की सूचना पर एसडीएम मंडी में पहुंचे थे। उन्होंने इसकी जांच करवाने की बात कही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार को नमी मानक यंत्र की जांच हुई तो इसमें खरीद एजेंसियों के मानक में अंतर मिला। शुक्रवार को न तो मंडियों में खरीद हो सकी और न ही इस विवाद के कारण उठान। इसके बाद शनिवार को मंडियों में सुबह ही खरीद हुई और उठान की प्रक्रिया भी चली।
शनिवार को शहर की अनाजमंडी में गेहूं खरीद को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई। शुक्रवार को मंडी में नमी जांच यंत्र को लेकर आढ़तियों व खरीद एजेंसियों में कुछ विवाद था। उसका समाधान हो गया है। आढ़तियों के लोड करवाए गए ट्रक खरीद एजेंसियों के वापस भेजने पर यह मामला उछला था। अब शनिवार को खरीद व उठान का कार्य सही ढंग से चला। मंडी में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -संजीव कुमार मार्केट कमेटी सचिव जींद।