फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three youths of Kaithal riding bike died due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार कैथल के तीन युवकों की मौत

Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three youths of Kaithal riding bike died due to car collision
करण का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह तीन बजे डूमरखा गांव स्थित बिजली घर के पास कार और बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार कैथल जिले के तीन युवकों की मौत हो गई। एक मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरवाना सदर थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि कैथल जिले के रामगढ़ पांडवा गांव निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को उसका भाई कर्मपाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने चचेरे भाई मलकीत और बामणीवाला गांव निवासी भांजे करण के साथ दनौदा गांव में बहन के यहां गया हुआ था। शुक्रवार सुबह तीन बजे के आसपास तीनों घर लौट रहे थे तो उनकी कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। नरेश के अनुसार उसे शुक्रवार सुबह चार बजे हादसे की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके छोटे भाई कर्मपाल (25), चचेरे भाई मलकीत (26) व करण (22) के शव सड़क पर पड़े थे। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो तीनों के शव काफी खराब हालत में पड़े थे। इस पर बाइक के नंबर से उनका पता निकाला गया। तीनों युवक खेतीबाड़ी करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। कर्मपाल के भाई नरेश की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया गया है।

 मलकीत का फाइल फोटो।

मलकीत का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

कर्मपाल का फाइल फोटो।

कर्मपाल का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed