{"_id":"665a27ea55a16c6cf3095e84","slug":"three-youths-cheated-of-rs-13-lakh-in-the-name-of-sending-it-to-australia-jind-news-c-199-1-sroh1009-117818-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीन युवकों से ठगे 13 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीन युवकों से ठगे 13 लाख रुपये
Sat, 01 Jun 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। हथवाला गांव के तीन युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की राशि ठगने पर एक व्यक्ति के खिलाफ जुलाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में हथवाला निवासी सचिन ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। जिसके चलते उसका संपर्क गांव कोट, जिला भिवानी निवासी विजय से हुआ। उसने पहले मलेशिया तथा फिर ऑस्ट्रेलिया भेजने के बारे में कहा। इसके लिए उससे विजय ने 439500 रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद उसे पहले थाइलैंड फिर मलेशिया भेजा गया। वहां पर उससे काम भी करवाया गया, लेकिन मेहनताना नहीं दिया गया। उसका पासपोर्ट भी आरोपियों ने अपने पास रख लिया। किसी तरह वह वहां से निकलने में कामयाब हो सका। लौटकर आने के बाद उसने रुपये मांगे तो उसने रुपये लौटाने से मना कर दिया। वहीं गांव हथवाला निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विजय ने ही उसे ऑस्ट्रेलिया के नाम पर 407700 रुपये लेकर मलेशिया में छोड़ दिया। इसी तरह गांव हथवाला निवासी अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विजय ने उससे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 277800 रुपये हड़प लिए। उसे भी मलेशिया में जा कर छोड़ दिया गया। जुलाना थाना के जांच अधिकारी रामरूप ने बताया कि हथवाला के तीन युवकों ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये ठगने की शिकायत दी थी, जिस पर विजय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।