फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three years, later, structure, CRSU, University level, jind

तीन साल बाद विवि स्तर का हुआ सीआरएसयू का ढांचा

Tue, 18 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three years, later, structure, CRSU, University level, jind
विवि के मुख्य द्वार को अंतिम रूप देने में लगे मजदूर। - फोटो : jind
अब तक महज चार कमरों में विश्वविद्यालय चलने से निशाने पर रही चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी को तीन साल अपना विश्वविद्यालय स्तरीय ढांचा मिलने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी मंगलवार को विवि में बने छह भवनों का उद्घाटन करेंगे। वहीं, चार बड़ी परियोजनों का शिलान्यास किया जाएगा। राज्यपाल विवि के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


चौधरी रणबीर सिंह विवि में तीन साल पहले अस्तित्व में आई थी। अब विवि को अपनी पहचान विस्तृत रूप से मिलेगी। इसमें राज्यपाल प्रोफसर कप्तान सिंह सोलंकी विवि के मुख्य द्वार, लड़कों के होस्टल, सीनियर फैकल्टी व जूनियर फैकल्टी हाउस, झील और वीसी बंगले का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय ने रिकार्ड समय में इन सभी भवनों का निर्माण किया है। इसके अलावा राज्यपाल विवि के वाटर वर्क्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नए शैक्षणिक भवन, खेल परिसर व विश्वविद्यालय की मार्केट का शिलान्यास करेंगे। इसमें विश्वविद्यालय मार्केट चार महीने में बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इसी सत्र से मिलेगा हॉस्टल
हालांकि विश्वविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण काफी पहले ही हो चुका है, लेकिन लड़कों के हॉस्टल की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण दूरदराज के विद्यार्थी यहां नहीं आ पा रहे थे। विवि प्रशासन का दावा है कि इसी सत्र में 120 विद्यार्थियों को हॉस्टल अलाट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया विवि का दौरा
राज्यपाल और वरिष्ठ मंत्रियों के आगमन के चलते डीसी विनय सिंह और एसएसपी शशांक आनंद ने विवि पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान विवि के कुलपति मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने सभी शिलान्यास स्थलों और कार्यक्रम स्थल की जानकारी दी।

कृषि विभाग की 25 एकड़ जमीन पर विवि की नजर
फिलहाल चौधरी रणबीर सिंह विवि महज 75 एकड़ में चल रही है। यह जमीन कम होने के कारण यहां कई बड़ी परियोजनाएं और कई कोर्स लाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में विवि प्रबंधन साथ लगती कृषि विभाग की करीब 25 एकड़ जमीन पर नजर गड़ाए हुए है। दीक्षांत समारोह के बाद विवि प्रबंधन एक और कार्यक्रम का आयोजन कर उसमें सरकार से यह जमीन मांगने की योजना बना रहा है।


सरकार विश्वविद्यालय का तेजी से विकास कर रही है। राज्यपाल स्वयं पांचवीं बार यहां आ रहे हैं। दीक्षांत समारोह को हर प्रकार से भव्य बनाया जाएगा। इसके बाद विवि के मुख्य द्वार सहित लड़कों का होस्टल और फैकल्टी हाउस भी प्रयोग में आ जाएंगे। इससे विश्वविद्यालय को अपना वास्तविक रूप मिलेगा। वहीं, राज्यपाल जिन नए भवनों का शिलान्यास करेंगे, उनका निर्माण भी जल्द ही किया जाएगा। इससे तमाम आधारभूत ढांचा विद्यार्थियों को मिल सकेगा।
- मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह, कुलपति, सीआरएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed