फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three-year-old child playing in the street crushed to death by canter

गली में खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे की कैंटर से कुचलकर मौत

Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old child playing in the street crushed to death by canter
ललितखेड़ा गांव में गली में खेल रहा तीन वर्षीय बच्चा कैंटर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनको सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ललितखेड़ा निवासी श्रवण ने बताया कि सोमवार को उसका तीन वर्षीय बेटा साहिल घर के बाहर गली में खेल रहा था। इस दौरान वह भी खेत से लकड़ी लेकर आया हुआ था। गली में उसको एक तेज गति से कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। उसने आवाज लगाकर कैंटर चालक से कहा कि आगे उसका बच्चा खेल रहा है। गाड़ी आराम से निकालना, लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी और गली में खेल रहे बेटे को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के तुरंत बाद वह बच्चे को लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed