फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three undertrials undergone trial in jail Lok Adalat

Jind News: जेल लोक अदालत में तीन विचाराधीन बंदियों को किया अंडरगोन

Fri, 05 Dec 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three undertrials undergone trial in jail Lok Adalat
04जेएनडी21-लोक अदालत में मामले की सुनवाई करते हुए सचिव मोनिका। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोनिका ने बताया कि वीरवार को जेल लोक अदालत में कुल चार मामलों को विचाराधीन रखा गया जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष दो मामलों में तीन विचाराधीन बंदियों को अंडरगोन किया गया।
विज्ञापन

आदेश पारित किए गए कि यदि बंदियों पर कोई अन्य मामला लंबित न हो तो उन्हें रिहा किया जाए। सचिव ने बताया कि इस दौरान जेल में रह रहे बंदियों से बातचीत कर उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता व अपील के अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कैदियों व हवालातियों से उनके मामलों में आ रही परेशानियों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी मार्गदर्शन दिया। सचिव ने कैदियों से अपील की कि यदि किसी बंदी को अपने केस की पैरवी के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वे मुफ्त कानूनी सेवाओं के लिए प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जेल प्रशासन को महिला बंदियों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, कानूनी सलाह, रहन-सहन और भोजन की गुणवत्ता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, न्याय रक्षक नंद मोहन शर्मा, जसबीर, प्रियंका, डॉ. संतलाल बेनीवाल, डॉ. नवदीप, डॉ.दीपक, डॉ. संकल्प मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed