फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three took the earrings-cash from the woman after drinking intoxicants

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से बालियां-नकदी ले गईं तीन

Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three took the earrings-cash from the woman after drinking intoxicants
जींद। झांझ गेट के पास एक बुजुर्ग महिला को दो महिलाओं ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी कानों की बालियां व 800 रुपये की नकदी चोरी कर ली। महिला को जब होश आया तो घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पांडु पिंडारा निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसकी मां 65 वर्षीय रामभतेरी कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थीं। जब वह मां झांझ गेट के पास पहुंचीं तो दो महिलाओं ने उन्हें जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मां बेहोश हो गई। इसके बाद महिलाओं ने उनकी मां के कानों की दो बालियां और 800 रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद दोनों फरार हो र्गइं। धर्मबीर ने कहा कि पांच जनवरी को पुलिस ने दो महिलाओं को ऐसे ही मामलों में पकड़ा है। जब उसकी मां को दोनों की फोटो दिखाई तो उसकी मां ने बताया कि यह दोनों वही महिलाएं हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed