{"_id":"65ea0fb87cd37706a9000aa4","slug":"three-students-who-were-cheating-left-the-answer-sheet-and-ran-away-jind-news-c-199-1-sroh1009-114063-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नकल कर रहे तीन विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नकल कर रहे तीन विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका छोड़कर भागे
Fri, 08 Mar 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली। परीक्षा के दौरान तीन विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। प्रश्नपत्र फ्लाइंग टीम इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि वह बाल विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीम के साथ जांच करने के लिए पहुंचे तो उन्हें देखकर तीन विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका छोड़कर फरार हो गए। भागने वाले छात्र रोहित, रजत और अजय की उत्तर पुस्तिका को जब्त करके उनकी यूएमसी बनाई गई। बाकी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन