फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three roads will be repaired with 25 crores

Jind News: तीन सड़कें 25 करोड़ से होंगी दुरुस्त

Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three roads will be repaired with 25 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर की सड़कों को 25 करोड़ की लागत से दुरुस्त किया जाएगा। नगर परिषद के अधीन आने वाली इन सड़कों को अब लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है।

इसको लेकर भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने बुधवार को चंडीगढ़ में पीडब्ल्यूडी के ईआईसी से मुलाकात की और लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर की 25 करोड़ रुपये की प्रस्तावित सड़कों के निर्माण को लेकर पूछताछ की। विधायक ने बताया कि कश्मीरी ढाबा से कैथल रोड वाया जीडी गोयनका स्कूल, कैथल रोड से रेलवे रोड वाया अपोलो रोड, बतख चौक से नहर का पुल वाया सोमनाथ मंदिर की सड़क शामिल है। इसके लावा देवीलाल चौक से रानी तालाब तक सड़क के निर्माण, दालमवाला अस्पताल से दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन वाया रोहतक रोड, पटियाला चौक से ईक्कस तक सड़क का निर्माण तथा विस्तारीकरण शामिल है। शहर की सडक़ों पर 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर की तीन सडक़ों के टेंडर की अनुमति इसी सप्ताह प्रदान कर दी जाएगी तथा अन्य सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति हेतु सप्ताह में सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed