फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people in truck caught with 2.563 kg opium

Jind News: ट्रक सवार तीन लोगों को 2.563 किलो अफीम के साथ पकड़ा

Wed, 01 May 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three people in truck caught with 2.563 kg opium
जींद। नेशनल हाईवे 152डी पर पिल्लूखेड़ा टोल के पास से सीआईए ने ट्रक सवार तीन लोगों को 2.563 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के देवी नगर पौंटा साहिब निवासी समरेज, गांव मतरालिया पौंटा साहिब निवासी सलीम, गांव जसोवाल निवासी महताब के रूप में हुई है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ सफीदों को सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश नंबर के ट्रक से अफीम तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 152डी पर पिल्लूखेड़ा टोल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। बताए गए नंबर का ट्रक टोल पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवा लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर ड्रम में रखीं तीन थैलियां मिलीं। उनकी जांच करने पर उसमें से 2.563 किलो अफीम बरामद हुई। ट्रक में केमिकल्स के ड्रम मध्य प्रदेश के इंदौर से लोड किए गए थे। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed