फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three killed, three injured in road accidents

जींद: सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

Tue, 14 Feb 2023 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three killed, three injured in road accidents
जिले में जींद और सफीदों क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

असंध मार्ग पर गुरुद्वारा सच्चा सौदा और पाजू मोड़ के पास अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने एक को मृत्त घोषित कर दिया और अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। मृत्तक की पहचान वार्ड नंबर-8 सफीदों निवासी सुभाष (55) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सफीदों-असंध मार्ग पर गुरुद्वारा सच्चा सौदा के पास मंगलवार को सडक़ दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी तो वहीं दूसरी ओर गांव पाजू मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में राहगीर चारों गंभीर रूप से घायलों को उठाकर सफीदों के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां पर डाक्टरों ने वार्ड नंबर 8 सफीदों निवासी सुभाष (55) को मृत्त घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों सुनीता, कवलप्रीत व रोहित को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed