{"_id":"5d98e8318ebc3e93ab3b8884","slug":"three-independent-candidates-overturned-in-safidon-jind-news-rtk521727489","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों में तीन बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने पलट दी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीदों में तीन बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने पलट दी बाजी
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में तीन ऐसे मौके भी आए हैं, जब आजाद उम्मीदवारों ने बाजी पलट दी। पार्टियों के उम्मीदवारों को हरा कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा पहुंचे।
इनमें सबसे पहले 1987 में सरदूल सिंह का नाम आता है। सरदूल सिंह ने इससे पहले 1982 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे कुंदनलाल को आजाद उम्मीदवार होते हुए26732 मतों से हरा दिया था। इसके बाद 2005 के चुनाव में जब कांग्रेस की लहर चली, उसे रोकते हुए आजाद उम्मीदवार बच्चन सिंह आर्य ने कांग्रेस के कर्मबीर सैनी को 17644 मतों से हराया और 2014 के चुनाव में भाजपा की लहर के बीच निर्दलीय उम्मीदवार जसवीर देशवाल ने भाजपा की डॉ. वंदना शर्मा को हरा दिया था।
सफीदों विधानसभा क्षेत्र में अब 12 चुनाव हो चुके हैं और इनमें तीन बार आजाद उम्मीदवारों को जनता ने विधानसभा पहुंचाया। वहीं तीन ही बार आजाद उम्मीदवारों को नजदीकी मुकाबले में हरा भी दिया। इसमें 1967 के चुनाव में कांग्रेस के श्रीकृष्ण ने आजाद उम्मीदवार सतनारायण को 5971 मतों से हराया। जनता पार्टी के रामकिशन ने 1977 के चुनाव में आजाद प्रत्याशी घासीराम को 11738 मतों से चुनाव में पछाड़ दिया। तीसरी बार इनेलो के टिकट पर कलीराम पटवारी ने 2009 के चुनाव में आजाद उम्मीदवार बच्चन सिंह आर्य को 15436 मतों से हराया था।
विज्ञापन
सफीदों विधानसभा के विधायकों का ब्यौरा
वर्ष विधायक दल
1967 श्रीकृष्ण कांग्रेस
1968 सतनारायण विशाल हरियाणा पार्टी
1972 धज्जाराम कांग्रेस
1977 रामकिशन जनता पार्टी
1982 कुंदनलाल कांग्रेस
1987 सरदूल सिंह आजाद
1991 बच्चन सिंह आय कांग्रेस
1996 रामफल कुंडू समता पार्टी
2000 रामफल कुंडू इनेलो
2005 बच्चन सिंह आर्य आजाद
2009 कलीराम पटवारी इनेलो
2014 जसवीर देशवाल आजाद।