फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three hundred families yearning for water for four days

Jind News: चार दिन से पानी को तरसे तीन सौ परिवार

Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Three hundred families yearning for water for four days
अलेवा। अलेवा गांव के जलघर के नलकूप की सबमर्सिबल मोटर चार दिनों से खराब है। साधन पट्टी समेत लगभग तीन सौ परिवारों को चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही। इस कारण कालोनी के लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि जलघर की मोटर पिछले एक माह में दो बार खराब हो चुकी हैं, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नई मोटर बदलने की बजाय बार बार उसको ही ठीक करवा चला रहे हैं। इस कारण आए दिन यह खराब रहती है। ग्रामीण राजेश, बलवान, काला, कर्मबीर, नरेश, राजा व राजबीर ने बताया कि गांव के जलघर के नलकूप नंबर तीन की सबमर्सिबल मोटर बार-बार जलने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मोटर बदलवाने की कई बार शिकायत कर चुकें हैं, लेकिन समस्या के समाधान के नाम पर ग्रामीणों को आए दिन टरका दिया जा रहा है। गांव के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जलघर के सबमर्सीबल में नई सबमर्सिबल मोटर डलवाने की मांग की है।जन स्वास्थ्य विभाग के जेई रोहित ने बताया कि मामला जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में है। जलघर की खराब मोटर को निकाला जा रहा है। शाम तक इसको बदलवाकर लोगों की पीने के पानी की समस्या हल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed