फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three held with 17500 intoxicating pills

17500 नशे की गोलियों के साथ तीन काबू

Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three held with 17500 intoxicating pills
नरवाना। सीआईए टीम ने गांव लोन के पास नशे की 17500 गोलियों के साथ तीन नशा तस्करों को काबू किया है। गोलियां नरवाना क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। इससे साफ है कि क्षेत्र में नशे की गोलियों की मांग किस स्तर तक है। गढी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत ने तीनों नशा तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की एक टीम श्याम लाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव लोन में मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि जाखल से तीन नशा तस्कर कार में नशे की गोलियों की खेप लेकर धमतान साहिब की ओर से आने वाले हैं। इनको नरवाना में गोलियों की सप्लाई देनी थी। इस पर शिव मंदिर के पास नाका लगाकर टीम को तैनात किया गया। थोड़ी देर में सूचना के अनुसार कार आई तो टीम ने आरोपियों को कार सहित काबू कर लिया। सीआईए टीम ने मौके पर राजपत्रित अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली विभाग एसडीओ भजन सिंह को बुलाकर आरोपियों की कार की तलाशी ली। इसमें कार के अंदर रखे बैग से 17500 नशे की ट्रामाडोल गोलियां बरामद हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के जाखल स्थित गुरुद्वारा बस्ती निवासी रजत, प्रिंस व विक्रम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
इन तीनों को नशे की गोलियां मुहैया करवाने वाले आरोपी को भी हिसार पुलिस ने तीन-चार दिन पहले गिरफ्तार किया है। वह हिसार जेल में हैं। ऐसे में मुख्य आरोपी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, गढ़ी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed