{"_id":"65f48a9a5b140445d70b4643","slug":"three-decisions-have-been-taken-in-delhi-mahapanchayat-balbir-jind-news-c-199-1-sroh1006-114409-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महापंचायत में लिए हैं तीन फैसले : बलबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महापंचायत में लिए हैं तीन फैसले : बलबीर
Fri, 15 Mar 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी20-तहसील कार्यालय में चल रहे धरने को संबोधित करते मा. बलबीर सिंह। संवाद
जींद, नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का 292वें दिन से तहसील कार्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्यध्यक्ष बलबीर सिंह के नेतृत्व में चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता छोटी नरवाना ने की। मंच संचालन रामप्यारी लोधर ने किया।
बलबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महापंचायत में तीन फैसले लिए गए। यदि केंद्र सरकार आचार संहिता लागू होने से पहले किसानों की मांगें नहीं मानेगी तो किसान-मजदूर कॉरपोरेट को भगाओ, भाजपा को हराओ और अपने अपने संगठनों को मजबूत करो के नारे को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि नेता किसानों के सहारे राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं, लेकिन उनके आंदोलन को बीमारी बताते हैं। इस अवसर पर भारती, रामप्यारी, कमलेश, दलबीर, बलजिंद्र, रत्ना राम सिंह, सुभाष, सतबीर, सुरजन, सुरती, निहाल सिंह मौजूद रहे।