फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three day district level Geeta Jayanti festival from today

तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आज से

Sat, 11 Dec 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three day district level Geeta Jayanti festival from today
गीता जयंती स्थल पर गोर्वधन पर्वत तैयार करवाते शिक्षक। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को सफल एवं बेहतर ढंग से मनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों सक्रिय हो गए हैं। उन्होंनेे डीसी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार एवं नगराधीश की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

महोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनकी अगुवाई में 12 से 14 दिसंबर तक दिवान बाल कृष्ण रंगशाला एवं हर्बल पार्क के निकट स्थल पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। नगराधीश रमित कुमार ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मानव जाति को राह दिखाती है। आधुनिक युग में इसकी सार्थकता और बढ़ी है। हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हरियाणा की भूमि पर गीता का संदेश दिया गया। सरकार ने इस संदेश को आम आदमी तक पहुंचाने के साथ-साथ विश्व स्तर तक इसे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के ज्यादा से ज्यादा लोग गीता जयंती महोत्सव को देखना सुनिश्चित करें। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी जरूरी है। इसलिए उन्होंने अपील की कि वह गीता जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग दें, ताकि गीता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि महोत्सव में सहयोग देने वाली संस्थाओं एवं अन्य नागरिकों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों का उचित मान सम्मान किया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव में 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। श्रीमद्भागवत गीता पर 13 दिसंबर को सेमिनार डीआरडीए के सभागार में आयोजित किया जाएगा और 14 दिसंबर को जयंती देवी मंदिर जींद से नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed