फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three candedate

जिला परिषद प्रत्याशी सहित तीन को फोन पर मिली धमकी

Thu, 14 Jan 2016 12:24 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जुलाना थाना क्षेत्र में जिला परिषद के प्रत्याशी सहित तीन लोगों को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धमकी देने वाले नंबरों को लेकर उनकी कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

पुलिस के अनुसार गांव लिजवाना निवासी राजेश ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वार्ड 20 से जिला परिषद के लिए नामांकन किया हुआ है। मंगलवार रात को जब वह चुनाव प्रचार कर रहा था तो इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा।
विज्ञापन


 इस दौरान फोन पर चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और जिस नंबर से धमकी दी गई वह नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया। पुलिस ने नंबर की कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को दी धमकी
जुलाना के वार्ड दो निवासी रामकली ने बताया कि मंगलवार रात को वह घर पर थी। इसी दौरान उसके नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और फोन उठाते ही आरोपी गाली गलौच करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गांव करेला निवासी विनोद ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को उसके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने बताया कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने उसको गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले को पंचायती चुनाव से जोड़कर देख रही है। जुलाना ब्लाक में 24 जनवरी को चुनाव होना है।


एक महिला सहित तीन लोगों ने फोन पर धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस धमकी को गंभीरता से ले रही है और धमकी देने वाले नंबरों को लेकर उनकी कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। तीनों पर ही शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
समुंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed