{"_id":"666207bc907ee7935c0175a4","slug":"three-burnt-in-house-fire-due-to-leaking-cylinder-in-kumharan-locality-jind-news-c-199-1-sroh1007-118102-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कुम्हारन मोहल्ले में सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग से तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कुम्हारन मोहल्ले में सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग से तीन झुलसे
Fri, 07 Jun 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी28: आगजनी के बाद रसोई में जले पड़े उपकरण। संवाद
जींद। कुम्हारन मोहल्ले में वीरवार सुबह सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के कारण मकान में आग लग गई। इससे नजदीक रखे फ्रिज का कंप्रेशर फट गया, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। मकान में मौजूद दंपती समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
कुम्हारन मोहल्ला निवासी बबली सुबह रसोई में चाय बनाने पहुंची तो गैस लीक हो रही थी। इसका उसे पता नहीं चला। उसने जैसे ही तीली जलाई आग लग गई। शोर मचाने पर उसका बेटा अमित तथा बहू आरती मौके पर पहुंचे और आग से घिरी बबली को बचाने की कोशिश की। इस दौरान रसोई में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। अमित और आरती को भी आग ने चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी पहुंच और तीनों को किसी तरह से बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत के देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफकर कर दिया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल बबली की देवरानी कमला ने बताया कि उनकी जेठानी, बेटा व बहू झुलस गए हैं।