फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused of leaking UGC NET exam paper sent to jail after four days remand

यूजीसी नेट की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करवाने के तीन आरोपी चार दिन के रिमांड के बाद भेजे जेल

Thu, 30 Dec 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three accused of leaking UGC NET exam paper sent to jail after four days remand
यूजीसी नेट की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करवाने के मामले में चार दिन के रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों खटकड़ निवासी राहुल, पथरवा निवासी रिंकू व बाम्ला निवासी पुनीत को जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले के मुख्यारोपी नौरगांबाद निवासी सीआरपीएफ के चालक विकास की पुलिस को तलाश जारी है।
विज्ञापन

यूजीसी नेट का हिंदी का प्रश्नपत्र लीक करवाकर अपने साले पुनीत के व्हटसअप पर भेजने वाला विकास सीआरपीएफ में चालक के पद पर दिल्ली में तैनात है जोकि यूजीसी की नेट परीक्षा के पहले दिन 25 दिसंबर से ही चार दिन की छुट्टी पर गया थ।, यह जानकारी एसआईटी की टीम को दिल्ली में सीआरपीएफ के मुख्यालय से मिली। हालांकि विकास चार दिन की छुट्टी पूरी होने के बाद मुख्यालय में नहीं लौटा। अब एसआईटी की टीम उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में विकास का मुख्य आरोपी के तौर पर नाम सामने आया है। विकास कहां से पेपर लीक करवाकर अपने साले पुनीत के पास भेजता था यह खुलासा मुख्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। इस मामले में जेल भेजे गए तीनों आरोपी अकादमी में तैयारी करने वाले उम्मीदवारों से ही तीन-तीन लाख रुपये में पेपर उपलब्ध करवाने को लेकर सौदा करते थे और उनको प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाते थे।
विज्ञापन

चार दिन के रिमांड के बार तीन आरोपियों को भेजा जेल
इस मामले में चार दिन के रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल मुख्यारोपी की तलाश के लिए छापे मार रही है, जल्द ही मुख्यारोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार खटकड़ डीएसपी हैड क्वार्टर व एसआईटी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed