{"_id":"5f6a42bb8ebc3e0abc5f4a6e","slug":"three-accused-of-beating-friends-hostage-arrested-for-eating-food-in-hotel-jind-news-rtk574849414","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में खाना खाने गए दोस्तों को बंधक बनाकर पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में खाना खाने गए दोस्तों को बंधक बनाकर पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ईक्कस रोड स्थित एक होटल में खाना खाने गए पांच दोस्तों के साथ मारपीट करने, 38300 रुपये और मोबाइल छीनने के तीन आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रामराय निवासी मुकेश, शामदों निवासी शमशेर और नवाडा गांव निवासी कृष्ण कुमार को अदालत में पेश किया, जहां से शमशेर और कृष्ण कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया, जबकि मुकेश को हिसार जेल भेज दिया गया है।
भूपेंद्र नगर निवासी सुनील ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई की रात को वह भिवानी रोड बाईपास से निकलते ही ईक्कस रोड पर बने एक होटल में खाना खाने के लिए चला गया। उसके साथ अजय, सचिन, बंटी और अजय थे। उन्होंने खाना खाने के बाद होटल कर्मचारी से शौचालय के बारे में पूछा तो उसने कहा कि आसपास खेत हैं, कहीं भी चले जाओ। जब वह बाथरूम करके लौट रहा था तो होटल मालिक ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहा किया। जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो होटल मालिक और उसके बेटे ने उस पर लाठी-डंडों तथा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। जब उसने शोर मचाया तो उसके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। होटल के कर्मचारी भी वहां पर आ गए। होटल मालिक व कर्मचारियों ने मिलकर उन पर हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसके दो दोस्त भाग गए। सचिन, बंटी और उसको बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक पीटा, जिससे वे बेहोश हो गए।
उसने आरोप लगाया कि इस दौरान हमलावरों ने बंटी की जेब से 38300 रुपये और सचिन का मोबाइल फोन भी छीन लिया था। जब इस मामले की सूचना परिजन और पुलिस को मिली तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर उनको हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने, गाली-गलौज करने, बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एचसी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रामराय निवासी मुकेश, शामदो निवासी शमशेर और नवाडा गांव निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शमशेर और कृष्ण कुमार को अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया है, जबकि मुकेश को हिसार जेल भेज दिया गया है।