फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused arrested in the case of murder of gangster Rishi

Jind News: बदमाश ऋषि की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in the case of murder of gangster Rishi
15जेएनडी20-पुलिस गिरफ्त में ऋषि हत्याकांड में शामिल आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। दिल्ली नेशनल हाईवे पर पौली गांव के पास छह जुलाई रात को की गई बदमाश ऋषि की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार देर शाम को गोसांई खेड़ा के पास चार अवैध पिस्तौल और 13 कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपियों से खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान शामदो निवासी राजेश, बीबीपुर निवासी अमित और डूमरखा कलां निवासी सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस सोमवार देर शाम को रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान गोसांई खेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे एक क्रेटा गाड़ी खड़ी मिली जिसकी तलाशी ली तो उसमें तीन युवक मिले जिन्होंने अपनी पहचान शामदो निवासी राजेश, बीबीपुर निवासी अमित और डूमरखा कलां निवासी सोनू के तौर पर बताई।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 32 बोर के तीन और 30 बोर का पिस्तौल मिला जिनको खोलकर देखा तो 13 कारतूस भी मिले। जब उनसे लाइसेंस मांगे तो नहीं मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 और आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह ऋषि हत्याकांड में शामिल थे लेकिन शूटर कोई और हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई को पौली गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 28 वर्षीय ऋषि की हत्या कर दी थी जबकि एक अन्य युवक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था जबकि किसी भी गैंग ने जिम्मेदारी नहीं ली थी लेकिन इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा था।


वर्जन

ऋषि लोहान की हत्या की साजिश में यह तीनों शामिल थे। आरोपियों से यह खुलासा हुआ है। पूछताछ की जा रही है। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed