{"_id":"5f89e1c38ebc3e9b813493a9","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-rs-1-40-lakh-from-bank-worker-jind-news-rtk578682545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी से 1.40 लाख रुपये लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी से 1.40 लाख रुपये लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बैंककर्मी से एक लाख चालीस हजार रुपये लूटने के तीनों आरोपी।
- फोटो : Jind
दस दिन पहले निजी बैंक के कर्मचारी से ब्राह्मणवास गांव के पास 140901 रुपये लूटने के आरोपी ब्राह्मणवास निवासी राहुल उर्फ बोरी, दीपक उर्फ कोहली, अमित उर्फ मीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल और 35 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई दिन से बैंक कर्मचारियों पर नजर रख रहे थे। सात अक्तूबर को उन्होंने योजना बनाकर पिस्तौल दिखाकर रुपये लूट लिए। उन्होेंने बताया कि बहबलुपर गांव निवासी सुखबीर बाइक पर सवार होकर रिकवरी के लिए कमाचखेड़ा, मालवी व ब्राह्मणवास गांव में गया हुआ था। जब वह कमाचखेड़ा गांव से ब्राह्मणवास होते हुए जींद जा रहा था तो ब्राह्मणवास गांव के पास तीनों ने उसे रोक लिया। सुखबीर पर पिस्तौल तान कर उससे 140901 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर वे मौके से फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की थी। जब बदमाश और वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे तो उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से 35 हजार रुपये और एक पिस्तौल के अलावा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों बदमाशों को पकड़ा है। जब पुलिस गश्त कर रही थी तो तीनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने तीनों को काबू किया तो उन्होंने अपनी पहचान ब्राह्मणवास गांव निवासी राहुल उर्फ बोरी, दीपक उर्फ कोहली, अमित उर्फ मीता के रूप में बताई। पुलिस ने तीनों को काबू कर अदालत में पेश किया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।