फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Threatened to kill a young man standing Threatened to kill a young man standing in the street

Jind News: गली में खड़े युवक के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 30 May 2023 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill a young man standing Threatened to kill a young man standing in the street

विज्ञापन

जींद। शहर की राम कालोनी की एक गली में खड़े युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक को नामजद कर उसके भाई और मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


राम कालोनी निवासी सोनू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई को वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। वहां से कालोनी का ही वीरेंद्र उर्फ बिंदू गुजर रहा था। उसने बिना कारण ही उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके मारपीट शुरू कर दी। उसके द्वारा शोर मचाने पर बिंदु का भाई और मां भी मौके पर आ गए। उन्होंने भी छुड़ाने की बजाय उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। फिर पड़ोसी अजय ने आकर उनके चंगुल से छुड़ाया। जाते-जाते आरोपी बिंदु ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ बिंदु, उसके भाई और मां के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed