{"_id":"68b88cdeaf02a4c91d0e37d4","slug":"threatened-for-holding-prayer-meeting-case-filed-against-7-members-of-vhp-and-bajrang-dal-jind-news-c-199-1-sroh1006-140315-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रार्थना सभा कराने पर धमकाया, विहिप व बजरंग दल के 7 सदस्यों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रार्थना सभा कराने पर धमकाया, विहिप व बजरंग दल के 7 सदस्यों पर मुकदमा
Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने घर में प्रार्थना सभा कराने पर ईसाई समुदाय के एक युवक को धमकाने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 7 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भिवानी रोड अजमेर बस्ती निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ईसाई धर्म में आस्था रखता है। उसके घर में हर रविवार को प्रार्थना सभा होती है। इसमें आसपास से 40-50 लोग आते हैं। 27 अगस्त को भी घर में प्रार्थना चल रही थी।
आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील सिंगला, प्रांत प्रचार टोली सदस्य नवीन कुमार, जयपाल, बजरंग दल सदस्य हरीश रामकली, चंद्रमोहन, महाबीर और एक अन्य उनके घर के सामने आए। इन लोगों ने धमकी दी कि यहां हिंदू बनकर रहना होगा। अगर कोई दूसरे धर्म का प्रचार करता है तो उसकी हड्डियां तोड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन
वर्जन-
-पुलिस ने इस मामले में विहिप और बजरंग दल से जुड़े 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
-महिपाल, जांच अधिकारी।