{"_id":"64b83240a231397b9706ee94","slug":"threat-to-kill-inld-leader-abhay-singh-chautala-jind-news-c-199-1-sroh1006-2855-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को जान मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को जान मारने की धमकी
Thu, 20 Jul 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
जींद। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को गत सोमवार को विदेशी नंबर से उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस दौरान वह परिवर्तन यात्रा के दौरान जींद के गांव ललित खेड़ा में मौजूद रहे। सदर थाना पुलिस ने अभय सिंह चौटाला के कार्यालय सचिव रमेश की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिरसा जिला के गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रमेश गोदारा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई देर शाम इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला परिवर्तन यात्रा के दौरान गांव ललित खेड़ा में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिस फोन नंबर से धमकी मिली है, उसका कोड यूनाइटेड किंगडम (यूके) का है। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि धमकी देने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जब तक इनेलो की परिवर्तन यात्रा जींद में रहेगी तब तक अभय सिंह चौटाला के साथ पुलिस तैनात रहेगी। परिवर्तन यात्रा के जिले से बाहर जाने पर पुलिस सुरक्षा वापस ले ली जाएगी।
विज्ञापन
-- सुमित कुमार, एसपी, जींद।