फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thousands of vehicles running in the wrong direction will be put to a halt, ramp construction on both sides of the Gohana Road Overbridge has begun.

Jind News: गलत दिशा में दौड़ते हजारों वाहनों पर लगेगा ब्रेक, गोहाना रोड ओवरब्रिज के दोनों तरफ रैंप निर्माण शुरू

Wed, 14 Oct 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thousands of vehicles running in the wrong direction will be put to a halt, ramp construction on both sides of the Gohana Road Overbridge has begun.
14जेएनडी04: निर्माण के लिए उखाड़ा गया सर्विस रोड का रैंप। संवाद
जींद। नए बस अड्डे के पास नेशनल हाईवे पर गलत दिशा में दौड़ते हजारों वाहनों के कारण होने वाले हादसों का खतरा अब कम होने की उम्मीद जगी है। गोहाना रोड पर बने ओवरब्रिज के दोनों तरफ रैंप बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रैंप बनने के बाद रोहतक की तरफ से शहर में आने और शहर से बाहर जाने वाले वाहन चालकों को रास्ता पार करने के लिए गलत दिशा में वाहन दौड़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही आमने-सामने से वाहनों की टक्कर होने की आशंका भी कम हो सकेगी।
विज्ञापन

शॉर्टकट के चक्कर में मंडराता था हादसों का खतरा
नए बस अड्डे के आसपास गलत दिशा में वाहनों की आवाजाही लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई थी। निर्धारित रास्ते का इस्तेमाल करने के बजाय कई वाहन चालक शॉर्टकट अपनाते थे। इससे तेज रफ्तार वाहनों के आमने-सामने आने और टकराने का खतरा बना रहता था। इस स्थान पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। दुर्घटनाओं के चलते इस मार्ग को ब्लैक स्पॉट के रूप में देखा जाने लगा था। समस्या पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने पुलिस की स्थायी ड्यूटी लगाने के साथ बैरिकेडिंग भी की लेकिन इन उपायों से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में रैंप निर्माण को जरूरी विकल्प के रूप में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण शुरू होने से लोगों को समस्या से राहत मिलने की उम्मीद
रोड सेफ्टी की बैठक में जींद सुधार टीम के प्रतिनिधि सुनील वशिष्ठ ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए रैंप निर्माण की मांग रखी थी। इसके अलावा सामाजिक संगठन भी लंबे समय से इस मार्ग पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। अब निर्माण शुरू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रैंप के साथ सर्विस रोड का निर्माण भी समय पर पूरा किया जाए ताकि सुरक्षा के साथ-साथ उनकी रोजमर्रा की आवाजाही भी प्रभावित न हो।

रेलवे लाइन के पास से शुरू होगा निर्माण, सर्विस रोड भी बनेंगे
गोहाना रोड पर बने ओवरब्रिज से पहले जींद-पानीपत रेलवे लाइन के नजदीक दोनों तरफ रैंप बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए पुल के दोनों ओर बने सर्विस रोड को तोड़ दिया गया है। सर्विस रोड के साथ बनाए गए पानी निकासी के नालों को भी हटाया गया है। योजना के अनुसार नए बस अड्डे से पहले रेलवे लाइन क्रॉसिंग पुल के पास से रैंप तैयार होकर गोहाना रोड की तरफ जुड़ेगा। दूसरी ओर गोहाना रोड से रैंप को ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। इससे वाहन चालकों को आवाजाही के लिए निर्धारित रास्ता उपलब्ध होगा और गलत दिशा में वाहन चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


सर्विस रोड का भी बनेगा प्रस्ताव, गुणवत्ता पर जोर
दोनों तरफ रैंप बनाने का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। रैंप के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। डिजाइन को अंतिम रूप देने के बाद सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा ताकि आसपास के घरों और खेतों तक पहुंचने वाले लोगों को परेशानी न हो। -अनिकेत कौशिक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाईवे हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article