फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those whose own accounts are bad, they keep on taking our accounts: Naib

जिनके खुद के बही खाते खराब, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं: नायब

Mon, 02 Sep 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Those whose own accounts are bad, they keep on taking our accounts: Naib
जींद। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए शायराना अंदाज में कहा, दिल में कसक है और चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बही खाते खराब हैं, वह हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।
विज्ञापन

सीएम नायब ने कहा कि कई दिन छुट्टियां होने के कारण चुनाव में मतदान गिरने का डर था। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से वोटिंग का दिन आगे बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे कांग्रेस ने भाजपा का भय बताया, जबकि भाजपा रात को भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। भाजपा चुनाव से नहीं डरती। लोकतंत्र मजबूत होना चाहिए, इसका भी ध्यान रखना पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से 15 सवाल पूछे थे, जिनका जवाब आज तक नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पांच सवाल पूछे, लेकिन उनके भी जवाब नहीं मिले। कांग्रेस झूठ की पार्टी है। हरियाणा पांच अक्तूबर के लिए तैयार है, और जब आठ को परिणाम आएगा तो हरियाणा में भाजपा सरकार बनेगी। कहा 10 वर्ष में भाजपा ने हर वर्ग का कल्याण किया। बिना क्षेत्रवाद विकास करवाया। आज जींद की रैली में भीड़ देखकर उन्हें 1987 की रैली याद आ गई, जब पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल और मंगल सेन ने रैली की थी। इसके बाद ऐसी आंधी चली थी कि 85 सीटें जीत ली थीं। इस बार भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। रैली को पूर्व सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सतपाल सांगवान, कृष्ण पंवार, महिपाल ढांडा, कमलेश ढांडा, कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, विनोद भ्याणा, लीलाराम गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed