फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This time the rain has decreased by 27 percent so far

Jind News: इस बार अभी तक 27 प्रतिशत कम हुई बारिश

Tue, 03 Sep 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
This time the rain has decreased by 27 percent so far
02जेएनडी16 : दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बीच से निकलते वाहन चालक। संवाद
जींद। जिले में एक बार फिर से मानसून सक्रीय हो गया है। सोमवार को सुबह हवा चलने शुरू हुई तो दोपहर में आसमान में बादल छा गए। कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जींद में तीन एमएम बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद बनी उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश तथा बूंदाबांदी को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। सोमवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 82 प्रतिशत तथा हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पांच सितंबर तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिले में अब तक 230 एमएम बारिश हुई है, जोकि औसतन से 27 प्रतिशत कम है। इक्का-दुक्का बार को छोड़कर पूरे जिले में एक साथ बारिश नहीं हुई है। एक जून से 29 अगस्त तक जिले में 230 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान 308.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। बारिश कम होने के कारण धान बेल्ट के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छह सितंबर तक छाए रहेंगे बादल
मानसून की सक्रियता के चलते छह सितंबर तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। अच्छी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम 32 से 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि मानसून की सक्रियता के चलते छह सितंबर तक बारिश के आसार हैं। आकाश में बादल भी छाए रहेंगे। अभी तक जिले में औसतन से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

02जेएनडी16 : दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बीच से निकलते वाहन चालक। संवाद

02जेएनडी16 : दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बीच से निकलते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed