फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This time the Horticulture Department got the target of planting gardens in 209 hectares.

Jind News: बागवानी विभाग को इस बार 209 हेक्टेयर में बाग लगाने का मिला टारगेट

Fri, 08 Nov 2024 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
This time the Horticulture Department got the target of planting gardens in 209 hectares.
07जेएनडी05: अहिरका गांव में लगाए गए बाग की जांच करने गए बागवानी विभाग के अधिकारी। संवाद
सुशील टुर्ण
विज्ञापन

जींद। जिले में बागवानी विभाग लगातार बागवानी की फसलों के लिए किसानों को जागरूक करने का काम कर रहा है। इस बार जिले में 209 हेक्टेयर में बाग लगाने का विभाग को लक्ष्य मिला है। इसके लिए जिला बागवानी अधिकारी किसानों को गांवों में जाकर जागरूक भी कर रहे हैं। इसके अलावा पहले लगाए गए बागों का निरीक्षण कर उनमें जरूरत के अनुसार पोषण सामग्री डलवाने के लिए किसानों को समझा रहे हैं।

पिछले लगभग दस वर्ष में बागवानी विभाग जिले में दो हजार एकड़ में बाग लगवा चुका है। इस बार विभाग को 100 हेक्टेयर में अमरूद, 84 हेक्टेयर में नींबू वर्गीय बाग, चार हेक्टेयर में बेर, चार हेक्टेयर में आंवला, दो हेक्टेयर में चीकू व 15 हेक्टेयर में आड़ू लगवाने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को बाग लगाने पर अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

नींबू वर्गीय बाग लगाने पर किसानों को 32500 रुपये प्रति हेेक्टेयर का अनुदान मिलेगा, जबकि अमरूद और अन्य तरह के पौधों का बाग लगाने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 43 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए बागवानी विभाग के अधिकारी लगातार हर खंड में गांवों में जाकर किसानों को बागवानी की फसलों से परंपरागत फसलों की अपेक्षा होने वाले लाभ की जानकारी दे रहे हैं, ताकि किसान परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी की खेती अपनाएं और कम जमीन में अधिक मुनाफा प्राप्त करें। इससे किसान की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

लहसुन और मैथी पर भी दिया जा रहा अनुदान

बागवानी विभाग को इस बार 50 एकड़ में लहसुन लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें किसान को एक एकड़ में 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। एक किसान अधिकतम दस एकड़ में लहसून लगाकर अनुदान का लाभ ले सकता है। इसके अलावा 25 एकड़ में मैथी लगाने पर विभाग प्रति एकड़ 15 हजार रुपये का अनुदान देगा। इसके लिए भी किसानों से आवेदन मांगे हैं।


बाक्स

पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को मिलेगा लाभ
इस बार विभाग को 209 हेक्टेयर में बाग लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं। गांवों में जाकर पहले लगाए बागों की जांच व किसानों को नए बाग लगाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

-अजय कुमार, जिला बागवानी अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed