फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This time, sisters should also pledge to apply masks to their brothers: Chief Minister

इस बार भाइयों से मास्क लगाने का भी संकल्प लें बहनें : मुख्यमंत्री

Sun, 02 Aug 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
This time, sisters should also pledge to apply masks to their brothers: Chief Minister
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : Jind
जिस प्रकार बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं, ठीक उसी प्रकार इस बार वे भाइयों से मास्क लगाने का भी संकल्प लें। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जींद में आयोजित ‘म्हारी बात, मनोहर के साथ’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अब बीस की बजाय दस किलोमीटर की परिधि में महिला कॉलेज खोले जाएंगे। रक्षाबंधन पर दस महिला कॉलेजों की नींव रखी जाएगी। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए आह्वान किया कि वह जिस प्रकार से इस पर्व पर अपनी रक्षा के लिए भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधती है, ठीक उसी प्रकार इस बार भाइयों से मास्क लगाने का भी संकल्प लें। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक नवंबर से एक नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत गांव, कस्बों व शहरों में सुरक्षा वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि संकट की घटी में कुछ ही मिनट में सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बहनों की रक्षा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर सकें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जींद के असरफगढ़ गांव की सरपंच अमृत कौर से भी बातचीत की। इस अवसर पर दिलबाग सिंह, महिला पंच निर्मला देवी, सुदेश देवी, रीना देवी, स्वयं सहायता समूह की प्रधान सोमा देवी, उषा देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed