फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This daughter became an example..the wealth of talent created the picture of success

Jind News: प्रतिभा की ‘निधि’ ने गढ़ी कामयाबी की तस्वीर

Sat, 17 May 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
This daughter became an example..the wealth of talent created the picture of success
17जेएनडी30: एसडी स्कूल में छात्रा नि​धि को सम्मानित करते हुए स्टॉफ सदस्य। संवाद
नरवाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एसडी महिला महाविद्यालय स्कूल की छात्रा निधि ने 10 वीं में जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन

ओवरऑल वह प्रदेशभर में तृतीय स्थान पर रही। निधि ने 500 में से 495 अंक लेकर यह उपलब्धि हासिल की है।
निधि की इस उपलब्धि पर एसडी महिला स्कूल व घर में खुशी का माहौल है। स्कूल की छात्राओं ने नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया है। हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा निधि के 99 प्रतिशत अंक प्राप्त का समाचार मिलते ही बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है ।
विज्ञापन

प्राचार्या नीना गुप्ता ने कहा निधि ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिनाइयों में भी अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। वह विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेश सिंगल, उप प्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल ने निधि की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके परिवार और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव जियालाल गोयल ने कहा कि निधि ने विपरीत परिस्थितियों में जो उपलब्धि हासिल की है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने माता सरला देवी के योगदान और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed