{"_id":"67bc125f471a24570f0a5440","slug":"third-woman-injured-in-collision-between-car-and-pickup-died-in-jind-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था परिवार, कार-पिकअप से टकराने पर घायल तीसरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था परिवार, कार-पिकअप से टकराने पर घायल तीसरी महिला की मौत
Mon, 24 Feb 2025 12:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:01 PM IST
सार
पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में जामनी के पास हाईवे पर टायर पंक्चर के कारण खड़ी पिकअप गाड़ी में उनकी कार पीछे से जा घुसी। इसमें पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे एंबुलेंस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में जींद पहुंचाया।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान से हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की नेशनल हाईवे 152-डी पर कार पिकअप से टकरा गई। इसमें कार सवार पांच लोगों में से एक बुजुर्ग महिला व उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें घायल महिला विद्या को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान के मकराना गांव निवासी रामकिशोर के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वह पिता की अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ जिसमें उसकी 36 वर्षीय पत्नी रूचि, सात वर्षीय बेटा शिवांश, 60 बुआ विद्या देवी और अंजू के साथ हरिद्वार के लिए निकले थे। रविवार सुबह घर से चलने के बाद नारनौल के पास से रामकिशोर नेशनल हाईवे 152-डी पर चढ़ा।
विज्ञापन
जब वह पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में जामनी के पास हाईवे पर टायर पंक्चर के कारण खड़ी पिकअप गाड़ी में उनकी कार पीछे से जा घुसी। इसमें पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे एंबुलेंस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में जींद पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामकिशोर और उसकी बुआ अंजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विद्या को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। रविवार रात को महिला विद्या की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन