फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Third accused of online fraud arrested

Jind News: ऑनलाइन ठगी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 03 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Third accused of online fraud arrested
02जेएनडी22: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। पुलिस ने साइबर ठगी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित निवासी रूपाली एनक्लेव आनंदपुर धाम उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, बबलू कुमार महतो निवासी बहोरहता जिला गोपालगंज बिहार व अंकित मलिक निवासी राज पार्क सुल्तानपुरी उत्तर-पश्चिम नई दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी बबलू व सुमित कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। अब तीसरे आरोपी अंकित मलिक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गांव निम्नाबाद निवासी कुलविंद्र सिंह ने 4 अप्रैल को साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी साली का बेटा जुझार सिंह कनाडा गया हुआ है। 15 फरवरी को विदेशी नंबर से उसके ससुर पंजाब के पटियाला जिले के गांव खतौली निवासी गुरचरण सिंह के पास फोन आया कि वह विदेश भेजने वाला एजेंट बोल रहा है। आपका दोहता जुझार सिंह कनाडा गया हुआ है। उसको वहां की नागरिकता दिलाने के लिए छह लाख रुपये देने पड़ेंगे। इस पर गुरचरण सिंह ने उनका नंबर दे दिया। इसके बाद ठगी करने वालों का उसके पास फोन आया। आरोपियों की बातों पर विश्वास होने पर उन्होेंने उनके बताए बैंक खाते में छह लाख रुपये डाल दिए। राशि डालने के बाद उसको अहसास हुआ कि यह तो ठग गिरोह है और पूरे प्लान के साथ राशि को खाते में डलवाई है। इसके बाद जब जुझार सिंह से संपर्क किया तो उसने भी बताया कि कोई राशि नहीं डलवाई है।
विज्ञापन

आरोपी बबलू ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी मुलाकात निलेश से माझागढ़, गोपालगंज, बिहार में हुई थी। निलेश ने बबलू को बताया कि वह ऑनलाइन फ्रॉड का काम करता है। उसने बबलू को भी पैसे का लालच दिया। लालच में आकर निलेश के कहने पर बबलू दिल्ली आ गया। यहां पर उसकी मुलाकात सुमित निवासी रूपाली एनक्लेव आनंदपुर धाम कलां उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से हुई। बबलू ने सुमित से कहा कि आप बैंक खातों और मोबाइल सिम का प्रबंध कर दो। आपको उसके बदले में 15-15 हजार रुपये मिलेंगे। इस पर सुमित ने बबलू के लिए तीन बैंक खाते और खातों से लिंक तीन सिम दिए। जिसके बदले में बबलू ने सुमित को 25 हजार रुपये दिए। उसके बाद सुमित ने बबलू को 20-25 अन्य बैंक खाते अलग-अलग बैंकों के दिए। बबलू इन्हीं खतों में रुपए ट्रांसफर कर देता था। पुलिस ने बबलू से तीन मोबाइल हैंडसेट, 5 सिम कार्ड, एक डेबिट कार्ड व 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी सुमित से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड व 2000 रुपये मिले हैं।

02जेएनडी22: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

02जेएनडी22: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed