फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   thif arrest

सीट पर बैठाकर उड़ाए जेवर, उड़नदस्ते ने पकड़ा

Thu, 25 Jun 2015 11:56 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद-पानीपत मार्ग पर रोडवेज की बस में महिला के बैग से सोने व चांदी के जेवरात चोरी करने वाले तीन चोरों को रोडवेज फ्लाइंग दस्ते ने दबोच लिया। जबकि दो चोर भागने में कामयाब हो गए। हुआ कुछ यूं कि फ्लाइंग दस्ते ने अचानक बस में रेट की। टिकट जांच के दौरान जब आरोपियों को टिकट दिखाने के लिए कहा गया तो उनके पास टिकट नहीं मिली। दस्ते ने आरोपियों पर जब जुर्माना किया तो आरोपियों ने पैसे नहीं होने की बात कही। इस पर फ्लाइंग दस्ते ने उनकी तलाशी ली तो तीनों के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात मिले।

पूछने पर वह किसी तरह का जवाब नहीं दे पाए। इसी बीच एक महिला की नजर भी उनसे बरामद जेवरात पर पड़ी, तो होश उड़ गए उसने दावा किया कि ये सारे जेेेवरात उसके हैं। मामला बढ़ा देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन रोडवेज दस्ते में शामिल कर्मचारियों व सवारियों ने तीनों को पकड़कर जमकर धुना, लेकिन दो भाग गए। इसकी सूचना पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव लोहचब निवासी अक्षय, राजकुमार उर्फ पाली व धर्मबीर के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


अपनी सीट पर बिठाकर चोरी को दिया अंजाम
गांव घोघड़िया निवासी एक महिला अपने मायके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर को जब महिला अपने ससुराल जाने के लिए गांव बुढ़ाखेड़ा के बस अड्डे से रोडवेज की बस में सवार हुई। बस में भीड़ ज्यादा थी, और सभी सीटें फुल थी। इसी दौरान एक युवक महिला को सीट देने के लिए खड़ा हो गया। युवक ने महिला से उसने आपके बैग को बस की पिछली खिड़की के पास की सीट के नीचे रखवा दिया। जिसके बाद चोरों ने महिला का चेहरा सामने होने के कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया और बैग को खोलकर उसमें से दो कानों की बाली, पाजेब, सोने के नाक में डालने के जेवरात तथा तीन सौ रुपये की नकदी निकाल ली। गांव तलौडा व लोहचब के बीच में पहुंची फ्लाइंग दस्ते ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके में बहन की शादी से लौट रही थी महिला
महिला रेखा ने बताया कि उसकी गांव बुढ़ाखेड़ा में उसकी छोटी बहन की शादी थी। अपनी बहन को जेवरात देने के लिए लाई थी। उसमें से कुछ जेवरात तो अपनी बहन को दे दिए, लेकिन कुछ जेवरात उसके पास थे। अपने मायका से चलने से पहले जेवरातों को उतारकर अपने बैग में रख दिया था। जहां पर पकड़े गए एक आरोपी ने ही उसे बैठने के लिए सीट दी और बैग को झांसे में देकर सीट के नीचे रखवा दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसके बैग से सोने व चांदी के जेवरातों को निकाल लिया। लेकिन रोडवेज फ्लाइंग दस्ते की चेकिंग के चलते उसके जेवरात बच गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed