{"_id":"ea4e573b6ab8169e2f4b9fda598dbdc1","slug":"thif-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों को पकड़ने आई लखनऊ पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों को पकड़ने आई लखनऊ पुलिस से झड़प
ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अशरफगढ़ में बृहस्पतिवार को चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को पकड़ने आई लखनऊ पुलिस और परिजन आमने सामने हो गए। इस दौरान लखनऊ पुलिस और परिजनों के बीच झड़प भी हुई। लखनऊ पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को तो पकड़ लिया लेकिन दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई।
गांव अशरफगढ़ निवासी महेंद्र व राजेंद्र चोरी के मामले में लखनऊ रेलवे पुलिस के पास वांछित थे। बृहस्पतिवार को लखनऊ रेलवे पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव अशरफगढ़ पहुंची। जैसे ही लखनऊ पुलिस महेंद्र व राजेंद्र को पकड़ने लगी तो उनके परिजन लखनऊ पुलिसकर्मियों से उलझ गए। झड़प में लखनऊ पुलिस ने महेंद्र को तो काबू कर लिया लेकिन राजेंद्र फरार होने में कामयाब हो गया। बाद में लखनऊ पुलिस महेंद्र को अपने साथ लखनऊ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन