{"_id":"ee9f68a80328035a4967d3e15280c2d3","slug":"thief-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन एस्टेट में मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन एस्टेट में मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के अर्बन एस्टेट में चोरों ने जींद विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सुधीर गौतम के मकान की दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से एसएफएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अर्बन एस्टेट निवासी सुधीर गौतम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कामकाज के लिए बाहर गया था। रात को उसके परिवार के सदस्य मकान के नीचे के हिस्से में सो रहे थे और पास के किसी पार्क में कोई समारोह होने के चलते डीजे चल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान चोर बाहर के रास्ते से दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और वहां से कमरे और अलमारी को तोड़कर वहां से दस ग्राम सोना के जेवरात, 42 सिक्के चांदी के, दो चांदी के मुकुट, पांच जोड़ी पायल, 64 हजार रुपये की माला, कैमरा, पांच घड़ी, मोबाइल, 86 हजार रुपये की नकदी को चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सुबह लगा जब परिवार के सदस्य उठकर ऊपर गए तो ताले टूटे हुए थे और अलमारी को उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सुधीर गौतम ने बताया कि जिस रात को चोरी की वारदात दिया उस दिन मकान के पिछवाड़े में बने एक पार्क में कोई समारोह था और उसमें डीजे चल रहा था। डीजे की आवाज के चलते मकान के नीचे के हिस्से में सो रहे परिवार के सदस्यों को ताला तथा अलमारी को तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी।
ज्ञात रहे कि सुधीर गौतम मतदाता जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष है और विधानसभा चुनाव में बसपा की टिकट से जींद विधानसभा से चुनाव लड़े थे। चोरी की घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस तथा एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सुधीर गौतम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।