फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be up to 10 applications for admission in private schools under Chirag Yojana.

Jind News: निजी स्कूल में दाखिला के लिए चिराग योजना के तहत 10 तक होंगे आवेदन

Thu, 04 Apr 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
There will be up to 10 applications for admission in private schools under Chirag Yojana.
03जेएनडी14: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवाने आए अभिभावक। - फोटो : Samvad
जींद। चिराग योजना के तहत जिले के 38 स्कूलों ने ही विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए सहमति जताई है। अब इन स्कूलों में योजना के तहत दाखिला देने के लिए शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शेड्यूल को अपडेट किया है। अब विद्यार्थी दाखिले लेने के लिए 10 अप्रैल तक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा आवेदन आने पर 12 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत अलेवा खंड से सबसे कम स्कूलों ने सहमति दर्ज की है। बच्चों को दाखिला देने के लिए अलेवा खंड के 2, जींद के 10, जुलाना के 4, नरवाना के 4, पिल्लूखेड़ा के 5, सफीदों के 7 व उचाना के 6 स्कूलों ने हामी भरी है। यह स्कीम चौथी से 12वीं कक्षा तक के लिए लागू की गई है। इस स्कीम के तहत केवल वही छात्र पात्र होंगे, जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की है। छात्र दाखिले के लिए केवल उसी खंड के स्कूलों में कर सकते हैं, जिस खंड में वह पढ़ रहे हैं। वह उसी खंड के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर दाखिले के लिए पात्र होंगे तथा खंड में एक से अधिक विद्यालयों में भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय कक्षानुसार सीटों की जानकारी अपने विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। 25 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिले 28 से 30 अप्रैल तक किए जाएंगे। निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन छात्रों के अभिभावकों की आय एक लाख 80 हजार रुपये एवं इससे कम होगी, को दाखिले के लिए पात्र माना जाएगा। वह आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे विद्यालयों में सदस्यों की नियुक्ति

जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संबंधित विद्यालयों में दाखिले के लिए विभागीय सदस्य नियुक्त करेंगे। इसके लिए वह विद्यालय के नजदीक शिक्षा अधिकारी, सरकारी विद्यालय के किसी प्राचार्य, मुख्याध्यापक, पीजीटी, अध्यापक में से किसी एक को नियुक्त कर सकते हैं। फीस प्रतिपूर्ति राशि के लिए वहीं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय पात्र होंगे, जिन्होंने फार्म छह में अपने विद्यालय की फीस राशि पोर्टल पर दर्शाई होगी। दाखिल लेने वाले छात्रों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर दाखिला तिथि से दो दिन के अंदर विद्यालयों को अपडेट करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग योजना के लिए विभाग ने शेड्यूल अपडेट किया है। इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अगर ज्यादा आवेदन आते हैं तो फिर ड्रॉ निकाला जाएगा। जिस ब्लॉक में विद्यार्थी पढ़ रहा है उसे उसी ब्लॉक के निजी स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। -सुमित्रा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।

03जेएनडी14: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवाने आए अभिभावक।

03जेएनडी14: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवाने आए अभिभावक।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed