फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be no shortage in rural development: Krishan Lal Pawar

ग्रामीण विकास में नहीं रहेगी कोई कमी : कृष्ण लाल पंवार

Thu, 31 Oct 2024 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage in rural development: Krishan Lal Pawar
30जेएनडी18: मंत्री कृष्ण पंवार का अभिनंदन करते हुए जसमेर रजाना व सरपंच सुरेश जागलान। संवाद
सफीदों(जींद)। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। भाजपा सरकार का इस बात पर जोर है कि गांवों के लोगों को हर वह सुविधा मिले, जो शहरों में लोगों को मिल रही है। मंत्री कृष्ण पंवार रजाना खुर्द गांव में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कृष्ण पंवार ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि रजाना खुर्द गांव के विकास कार्यों और जनसुविधाओं में कोई कमी न रहे। ग्रामीण विकास में सरकार कोई कोर कसर छोड़ने वाली नही है। उन्होंने कहा कि एक हजार गांव में ई-लाइब्रेरी खोलने का फैसला सरकार ने किया गया है। इससे ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में काफी सहुलियत मिलेगी। एक ई-लाइब्रेरी खोलने पर करीब 10 लाख रुपये का खर्चा आएगा। उन्होंने कहा कि सभी गांव में स्ट्रीट लाइट का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव रजाना खुर्द की पंचायत गांव के विकास को लेकर योजना बना कर लाएं, उस पर तुरंत प्रभाव से कार्य होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता जसमेर रजाना, गांव के सरपंच सुरेश जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed