फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be no problem to park vehicles in civil hospital, parking is being made

नागरिक अस्पताल में वाहन खड़े करने की नहीं आएगी दिक्कत, बनाई जा रही है पार्किंग

Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem to park vehicles in civil hospital, parking is being made
सिविल अस्पताल में बनाई जा रही पार्किंग के लिए रखा गया सामान। संवाद - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। पार्किंग को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक अस्पताल में पार्किंग नहीं होने की वजह से लोग इधर-उधर वाहन खड़े कर देते थे। इससे जहां वाहन चोरी होते थे वहीं दूसरी तरफ कई बार मरीजों को निकलने का रास्ता भी नहीं मिल पाता था। अस्पताल प्रशासन द्वारा कई सालों से यहां पर पार्किंग बनाने की मांग की जा रही थी। अब जाकर यह मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को बने लगभग 40 वर्ष हो चुके हैं। इसमें एक बार पार्किंग की व्यवस्था थी, लेकिन वह धीरे-धीरे खत्म हो गई। पार्किंग स्थान के ऊपर बने शेड टूट गए। चार वर्ष पहले बनी नई बिल्डिंग में भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे अस्पताल में आने-जाने वाले लोग अपनी मनमर्जी से वाहनों को इधर-उधर खड़ा कर देते थे। इससे वाहन चोरी होते थे और रास्ते में वाहनों के खड़ा होने से मरीजों को परेशानी होती थी। पुरानी बिल्डिंग के पुनर्निर्माण के लिए लगभग पौने दो करोड़ रुपये आए हुए हैं। इसी बजट से पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने मरम्मत कार्य के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था की मांग की थी।
विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग के आगे तथा पीछे दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था करवाई जा रही है। बिना पार्किंग के काफी परेशानी हो रही थी। अब वाहन एक तरफ तथा शेड के नीचे खड़े हो सकेंगे। इससे मरीजों तथा उनके तीमारदारों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed