{"_id":"65ff5593b8482dd82308f404","slug":"there-will-be-blockade-at-20-places-46-riders-will-patrol-jind-news-c-199-1-sroh1006-114799-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 20 जगह होगी नाकाबंदी, 46 राइडर करेंगे गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 20 जगह होगी नाकाबंदी, 46 राइडर करेंगे गश्त
विज्ञापन
जींद। होली पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर में 20 जगह पुलिस नाके लगाएगी तथा 46 राइडर हमेशा गश्त पर रहेंगी। डायल 112 भी पूरी तरह से दिनरात गश्त पर रहेगी ताकि लोग सुरक्षित होली मना सकें। इसके अलावा दुल्हंडी वाले दिन भी पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। शहर के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इमरजेंसी वार्ड में तीन-तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है और दवाइयां व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया है। रोडवेज कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है ताकि होली के दिन यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि होली पर आपसी भाईचारा बनाए रखें और इस पर्व को शांतिपूर्वक व सुरक्षित तरीके से मनाएं। वहीं शरारतीतत्वों व आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के लिए कड़ी चेतावनी है कि वह किसी भी प्रकार की शरारत, हुल्लड़बाजी और आपराधिक गतिविधि नहीं करें और निगरानी हेतु संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की विशेष नाकाबंदी व ड्यूटी तैनात रहेगी। पूरे जिले में पुलिस की मौजूदगी रहेगी और पुलिस की राइडर तथा पैदल गश्त पार्टी गश्त करते हुए मौजूद रहेगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जानें पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने बताया कि धुलहेंडी के दिन कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए जिला में प्रभावी रूप से नाकाबंदी व गश्त की जाएगी। जिला में अलग-अलग स्थानों को चिह्नित करते हुए 20 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। प्रत्येक नाका पर सात जवान तैनात रहेंगे व 46 राइडर गश्त करेंगी। जिले की सभी क्राइम यूनिट भी पूरे जिले में गश्त करेंगी। प्रत्येक थाना प्रभारी के साथ एक-एक डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। ट्रैफिक नियमों की पालना करें। सावधानी में सुरक्षा है। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं, मोटर साइकिल चालक बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग राइडिंग न करे, हुड़दंग न मचाएं और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना या कोई आपराधिक गतिविधि होती है तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या डायल-112 को सूचित करें।
रोडवेज प्रशासन ने भी लगाई ड्यूटी
रोडवेज प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। दो दिन यात्रियों की काफी कमी रहेगी। इसलिए जिस भी रूट पर यात्रियाें की संख्या होगी, कोई भी खाली बस को उसी रूट पर लगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। डीआई जसमेर खटकड़ ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। होली के बावजूद हर रूट पर यात्रियों की संख्या के अनुसार तत्काल बस रवाना कर दी जाएगी। इस प्रकार रेलवे ने आम दिनों की तरह ही अपनी गाड़ियों को सुचारू चलाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विशेष निगरानी करते रहेंगे सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। आपसी झगड़े से बचें तथा भाईचारे के साथ होली मनाएं। पानी की बचत करेंगे। किसी के शरीर पर कैमिकल रंग नहीं डालें। केवल प्यार से गुलाल लगाएं और आंखों, बालों को बचाते हुए रंग का प्रयोग करें। यदि शांति से होली मनाएंगे तो कर्मचारी भी अपनी होली शांति से मना सकेंगे।
होली रंगों का त्योहार है। इसलिए इसे शांतिपूर्वक मनाए और आपसी भाईचारा बढ़ाएं। होली पर पानी की बचत करना भी जरूरी है। कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग नहीं करके प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। आपसी भाईचारा व सौहर्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।